“कोचियों के अड्डों पर आशीर्वाद राहटगांवकर की दबिश, महिलाओं ने ली राहत की सांस”

डोंगरगांव पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के थाना डोंगरगांव क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के स्पष्ट निर्देशों के तहत अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस ने 02 अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 104 पौवा (लगभग दो पेटी) अवैध देशी शराब, कुल 18.720 बल्क लीटर, जप्त की है। जप्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 8,320 रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पहली कार्रवाई दिनांक 07.01.2026 को ग्राम राजाखुज्जी में की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राजीव गिरी गोस्वामी उर्फ राजू उर्फ धीरेन्द्र गिरी गोस्वामी (उम्र 34 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 69 पौवा देशी मदिरा (12.420 बल्क लीटर), कीमत 5,520 रुपये जप्त की गई। आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री में संलिप्त था, जिससे स्थानीय महिलाएं और ग्रामीण परेशान थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र की महिलाओं ने पुलिस का आभार जताया है।

दूसरी कार्रवाई ग्राम साल्हे मार्ग में की गई, जहां आरोपी नुतन कुमार सिन्हा (उम्र 26 वर्ष) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा (06.300 बल्क लीटर), कीमत 2,800 रुपये जप्त की गई।पुलिस के अनुसार, पिछले पखवाड़े में भी थाना डोंगरगांव द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े पांच पेटी अवैध शराब, एक स्कूटी वाहन सहित कुल 71,300 रुपये की संपत्ति और 48.600 बल्क लीटर शराब जप्त की जा चुकी है।

थाना डोंगरगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, संदीप देशमुख, आरक्षक जीतेश साहू, हेमंत सूर्यवंशी और दीपक जाटवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!