बोतल्दा सड़क पर टकराईं दो रफ्तारें, ट्रेलर–Brezza हादसे में 5 घायल

खरसिया के बोतल्दा स्थित शिव शक्ति ढाबा के पास आज एक तेज रफ्तार सड़क हादसा सामने आया। यहां ट्रेलर और Brezza कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस दुर्घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान बोतल्दा गांव के निवासी चंद्रकुमार पटेल ने भी मानवीय पहल दिखाते हुए पुलिस का सहयोग किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि Brezza कार को भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!