साइबर अपराध के विशेष प्रकरण का 5 दिनों में खुलासा, साइबर सुरक्षा विश्लेषक मोहम्मद शाकिब खान का सराहनीय योगदान

साइबर अपराध के विशेष प्रकरण का 5 दिनों में खुलासा, साइबर सुरक्षा विश्लेषक मोहम्मद शाकिब खान का सराहनीय योगदान

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में साइबर अपराध से जुड़े एक गंभीर प्रकरण का सफलतापूर्वक समाधान करते हुए साइबर सुरक्षा विश्लेषक मोहम्मद शाकिब खान ने अहम भूमिका निभाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 जनवरी 2026 को निरीक्षक कमलेश शेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ द्वारा साइबर से संबंधित एक विशेष मामले की जानकारी फोन के माध्यम से दी गई और सहयोग का अनुरोध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मोहम्मद शाकिब खान तत्काल थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) पहुँचे।

थाना स्तर पर साइबर अपराध से जुड़े इस मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के पश्चात, मोहम्मद शाकिब खान ने अपने तकनीकी अनुभव और साइबर विश्लेषण कौशल के आधार पर प्रकरण पर कार्य शुरू किया। लगातार प्रयासों और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद मात्र 5 दिवस के भीतर केस को सफलतापूर्वक सॉल्व कर लिया गया।

साइबर अपराध के इस सफल खुलासे से न केवल पुलिस को बड़ी राहत मिली, बल्कि यह उदाहरण भी सामने आया कि तकनीकी विशेषज्ञता और पुलिस समन्वय से जटिल से जटिल मामलों को समय रहते सुलझाया जा सकता है।

प्रकरण के सफल निराकरण के पश्चात थाना नवागढ़ में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ पुलिस अधिकारियों द्वारा मोहम्मद शाकिब खान के योगदान की सराहना की गई।

अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच ऐसे विशेषज्ञों का सहयोग कानून व्यवस्था के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है।मोहम्मद शाकिब खान ने इस अवसर पर कहा कि साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आम नागरिकों की सुरक्षा और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर कार्य करना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।

यह मामला साइबर अपराध के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सहयोग का एक सफल उदाहरण बनकर सामने आया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!