सेन्द्रिपाली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-दो लोडर जब्त

सेन्द्रिपाली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-दो लोडर जब्त

खरसिया | NKB National News

oplus_131072

खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्द्रिपाली में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। माइनिंग विभाग एवं खरसिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन ट्रैक्टर रेत से भरे हुए और दो लोडर जब्त किए हैं, जो अवैध रूप से रेत उत्खनन में लगे हुए थे।


यह कार्रवाई एसडीओपी खरसिया के मार्गदर्शन में की गई। सूचना मिलते ही खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से अवैध उत्खनन को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं। कार्रवाई के दौरान टीम ने पूरी सतर्कता और कानूनसम्मत प्रक्रिया के तहत वाहनों को कब्जे में लिया। जब्त वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।


स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर रोक लगेगी।

खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े एवं उनकी टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

oplus_131072
oplus_131072
oplus_131072

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!