रेलवे ओवरब्रिज के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में विधायक उमेश पटेल ने भरी हुंकार ,जल्द ओवरब्रिज का काम पूरा होने को सौंपा ज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज की मांग को जल्द पूर्ण कराने को विधायक उमेश पटेल ने भरी हुंकार

श्रेय लेने के लिए ही अटका रखा है रेलवे ओवरब्रिज का काम

पुलिस प्रशासन को भी बना दिया है अपना कार्यकर्ता- विधायक उमेश पटेल

पुलिस प्रशासन की रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

खरसिया , मदनपुर तहसील कार्यालय के सामने आज ब्लॉक कांग्रेस कमिटी शहर ग्रामीण  , शहर युवा कांग्रेस , एन एस यू आई एवं कांग्रेस परिवार द्वारा आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया । जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित शहर के गणमान्य नागरिक , आम जनता पत्रकार उपस्थित रहे।

इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में सभी नेताओं ने अपनी अपनी बात जनहित के इस मुद्दे को लेकर रखी और रेलवे ओवरब्रिज न बनने से फाटक में हो रही परेशानियों के संबंध में अपने विचार साझा किए ।
विधायक उमेश पटेल ने स्पष्ट कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का काम ,उसकी फाइल महज एक हस्ताक्षर के लिए अटकी हुई है और वो हस्ताक्षर किसके होने चाहिए  वो जनता को अच्छी तरह ज्ञात है , विधायक ने बताया की कांग्रेस सरकार की कई उपलब्धियों का  भाजपा ने फीता काटकर श्रेय लेने की कोशिश की है जिसे जनता अच्छी तरह से जानती है । इस बार भी रेलवे फाटक के न बनने का कारण यही है कि अगर रेलवे ओवरब्रिज बन गया तो बीजेपी को डर है कि कहीं इसका श्रेय उमेश पटेल न ले ले  बस इसी वजह से जनता को इस फाटक के लिए इस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है   ।
विधायक ने पुलिस प्रशासन की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस को कार्यकर्ता बना कर रखा है जब चाहे जैसा चाहे वो पुलिस को नचा रही है ।  उन्होंने पुलिस से भी कहा की आप लोग को मेहनत से ये वर्दी मिली है इसका मान रखो निष्पक्ष हो कर काम करो आपका विधायक आपके साथ है । उन्होंने भाजपा को भी इंगित करते हुए कहा कि किसी भाजपा कार्यकर्ता के साथ भी गलत हो तो भी उमेश पटेल उनके लिए खड़ा है।

विधायक के इस प्रकार हुंकार से सभी ने जिंदाबाद के नारे लगाए और अपना समर्थन उमेश पटेल को दिया । इसके पश्चात विधायक ने उक्त कार्यक्रम स्थल से तहसील तक जा कर पुलिस व प्रशासन की उपस्थिति में तहसीलदार लोमेश मिरी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का काम जल्द से जल्द पूरा कराया जाए अन्यथा इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की होगी । 

बता दे की उमेश पटेल ने शासन प्रशासन को यह भी चेतावनी दी है कि अगर रेलवे ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू नहीं किया गया तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा एवं जनहित के लिए ठोस कदम भी उठाए जाएंगे।

इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही जिसमे खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल, तहसीलदार लोमेश मिरी,नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल , मोनल साय,  खरसिया थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, भूपदेवपुर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव, छाल थाना प्रभारी हर्ष वरदान बैस, खरसिया चौकी प्रभारी संजय नाग, थाना खरसिया चौकी खरसिया के पुलिस टीम  के साथ ग्राम कोटवारों की भी उपस्थिति रही

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!