शांति, अनुशासन और सुरक्षा की प्रार्थना के साथ रायगढ़ पहुंचे DIG/SSP शशि मोहन सिंह

रायगढ़
रायगढ़ जिले में नवपदस्थ डीआईजी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अपने दायित्वों की शुरुआत आध्यात्मिक आस्था के साथ की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सबसे पहले बंजारी मंदिर पहुंचकर पत्नी के साथ दर्शन-पूजन किया।

मंदिर में उन्होंने जिले में शांति, कानून-व्यवस्था, अनुशासन और जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने विधिवत रूप से रायगढ़ में अपनी नई जिम्मेदारी का शुभारंभ किया।

एसएसपी का यह कदम पुलिस विभाग में सकारात्मक सोच, अनुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों में उनके इस आध्यात्मिक शुरुआत को लेकर उत्साह देखा गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!