77वें गणतंत्र दिवस पर एसपी वैभव बैंकर ने किया ध्वजारोहण, पुलिस कर्मियों को निष्ठा और ईमानदारी का संदेश
बलरामपुर।जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) द्वारा प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और शस्त्र सलामी दी गई।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, डीएसपी मो. याकूब मेमन, डीएसपी श्री प्रमोद किस्पोट्टा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपनी सर्वोत्तम कार्यक्षमता का प्रदर्शन करते हुए जिले की सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दें।
पुलिस अधीक्षक ने जवानों से सामाजिक बुराइयों से स्वयं दूर रहने तथा समाज को भी उनसे दूर रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने, साथ ही अपने व्यक्तिगत जीवन में शांति, संयम और सौहार्दपूर्ण व्यवहार को अपनाने का आह्वान किया।वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पूर्ण लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन ही पुलिस की असली पहचान है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध के संकल्प के साथ किया गया।










NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply