जशपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के कड़े निर्देश
जशपुर | 27 जनवरी 2026जशपुर जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नवपदस्थ पुलिस कप्तान, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी लापरवाही के कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस कप्तान ने विशेष रूप से नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार, खतरनाक स्टंट, मोडिफाइड साइलेंसर और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर zero tolerance policy अपनाने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा को खतरे में डालता है।
इसी क्रम में 26 जनवरी 2026 की शाम सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 10 मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत कार्रवाई की गई। इनमें मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन, ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना और मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट जैसे मामले शामिल हैं।इन सभी मामलों में आरोपियों के प्रकरण न्यायालय भेजे जा रहे हैं, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही जशपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अमूल्य है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply