जशपुर पुलिस की कमान IPS डॉ. लाल उमेद सिंह के हाथों में, विधिवत संभाला कार्यभार
जशपुर जिले की पुलिस व्यवस्था को नया नेतृत्व मिल गया है। 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी IPS डॉ. लाल उमेद सिंह ने जशपुर जिले के डीआईजी एवं एसएसपी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है।
छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार उन्होंने 25 जनवरी 2026 को पुलिस कप्तान का कार्यभार संभाला।पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिल रही है। प्रशासनिक अनुभव और सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. लाल उमेद सिंह इससे पहले रायपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके नेतृत्व में कई अहम उपलब्धियां दर्ज की गई थीं।
जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा को लेकर उनकी प्राथमिकताएं स्पष्ट मानी जा रही हैं। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना उनके कार्यकाल की प्रमुख दिशा मानी जा रही है।
नवीन आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी जिले में मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर जशपुर पुलिस परिवार की ओर से IPS डॉ. लाल उमेद सिंह का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
जिले को उनके नेतृत्व में सुरक्षित, अनुशासित और जनहितकारी पुलिसिंग की नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply