
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण
जशपुर।डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था, अनुशासन, संसाधनों की स्थिति और कर्मियों की कार्यक्षमता की गहन समीक्षा की गई।निरीक्षण की शुरुआत रक्षित केंद्र में आयोजित परेड से हुई, जहां डीआईजी एवं एसएसपी ने सलामी लेकर परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उत्कृष्ट टर्नआउट और अनुशासन का प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

इसके पश्चात वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया। शासकीय वाहनों की स्थिति, रख-रखाव एवं लॉग बुक की जांच की गई और वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान दरबार का आयोजन भी किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
प्राप्त समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।डॉ. सिंह ने अपने मार्गदर्शन में संवेदनशील पुलिसिंग, अनुशासन, स्वच्छता, शारीरिक फिटनेस और तकनीकी दक्षता को पुलिस सेवा की प्राथमिकता बताते हुए इन बिंदुओं पर विशेष जोर दिया।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply