रायगढ़ में नशे और अवैध कारोबार पर पुलिस का सीधा प्रहार, SSP शशि मोहन सिंह का साफ संदेशअब कोई बच नहीं पाएगा
रायगढ़ | 28 जनवरी 2026 रायगढ़ जिले में कानून तोड़ने वालों के लिए हालात तेजी से बदल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के जिले की कमान संभालते ही यह साफ हो गया है कि अब नशा, अवैध शराब और जुआ जैसे अपराधों पर zero tolerance policy लागू है। जिलेभर में चलाए जा रहे सघन अभियानों के तहत पुलिस ने एक के बाद एक प्रभावी कार्रवाई कर अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ दी है।
गांजा तस्करी पर लैलूंगा पुलिस का करारा वार
लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक संगठित प्रयास को नाकाम करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। 27 जनवरी को ग्राम कुंजारा बस स्टैंड के पास मुखबिर सूचना पर की गई घेराबंदी में भेखराम यादव और रूपसिंह सिदार को पकड़ा गया।आरोपियों के कब्जे से 4.277 किलोग्राम गांजा, जिसकी बाजार कीमत लगभग 32 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को रिमांड पर भेजा गया। यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क पर सीधा प्रहार मानी जा रही है।कच्ची महुआ शराब की सप्लाई से पहले ही दबोचा गया आरोपी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लैलूंगा पुलिस ने सिहारधार निवासी सकीरतन यादव को पाकरगांव जंगल रोड के पास पकड़ा। आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में 45 लीटर कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा था।करीब 4,500 रुपये कीमत की शराब और बाइक जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की गई।
जूटमिल थाना क्षेत्र में घर से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार
जूटमिल पुलिस ने ग्राम अमलीपाली में एक और अवैध शराब कारोबारी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूचना के आधार पर अजय रात्रे के घर रेड डालकर 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी घर से ही शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहा था।नहरपारा में जुए की महफिल टूटी, तीन जुआरी गिरफ्तारनशे और शराब के साथ-साथ जुए के खिलाफ भी पुलिस का शिकंजा कसा गया।
लैलूंगा थाना क्षेत्र के नहरपारा रोड किनारे स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते तीन जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। मौके से नगदी और ताश के पत्ते जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
SSP का सख्त अल्टीमेटम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि मादक पदार्थ, अवैध शराब और जुआ जैसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
रायगढ़ पुलिस का यह एक्शन साफ संकेत हैकानून से खेलने वालों के दिन अब पूरे हो चुके हैं













Leave a Reply