“स्क्रीन” की इंटरनेशनल उड़ान, छत्तीसगढ़ी सिनेमा ने बुल्गारिया में मचाया धमाल, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

🎬 स्क्रीन ने रचा इतिहास: छत्तीसगढ़ी सिनेमा की गूंज अब बुल्गारिया तक

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए ये सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक फिल्मी इतिहास का सीन है, जो सीधे इंटरनेशनल स्क्रीन पर चल रहा है,बुल्गारिया के प्रतिष्ठित गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल 2026 में निर्देशक अखिलेश पांडेय की छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन ने धमाकेदार एंट्री करते हुए क्वार्टर फाइनल टॉप-8 में जगह बना ली है जहां दुनिया भर से 500 से ज्यादा फिल्मों की भीड़ थी, वहां “स्क्रीन” ने अपने कंटेंट की ताकत से तीन राउंड पार कर ये मुकाम हासिल किया है।

और सबसे खास बात ये यह पहली बार है जब कोई छत्तीसगढ़ी फिल्म यूरोप के इतने बड़े मंच पर इस लेवल तक पहुंची है।

कहानी जो दिल से जुड़ती है “स्क्रीन” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आज के दौर का आईना है,मोबाइल, सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया में खोती हुई नई पीढ़ी की कहानी जो हंसाती भी है, सोचने पर मजबूर भी करती है।फिल्म की शूटिंग बिलासपुर की धरती पर हुई है, और इसमें लोकल मिट्टी की खुशबू साफ महसूस होती है।

ग्लोबल सफर, लोकल जड़ों के साथ “स्क्रीन” इससे पहले भी न्यूयॉर्क, लास वेगास समेत कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है और कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है।अब सबकी नजरें 30 मई 2026 पर टिकी हैं, जब गोल्डन फेमी का फाइनल रिजल्ट आएगा।

डायरेक्टर की बात अखिलेश पांडेय कहते हैं

ये जीत मेरी नहीं, हमारी कहानी की है , हमारी टीम की है। हमारा मकसद छत्तीसगढ़ की आवाज़ को दुनिया तक पहुंचाना है, और सच भी यही है जब कहानी दिल से निकले, तो वो किसी भाषा की मोहताज नहीं रहती और “स्क्रीन” ने ये साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की कहानियां अब सिर्फ देखी नहीं जाएंगी…महसूस भी की जाएंगी दुनिया भर में।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!