छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ का दुनिया में जलवा… अखिलेश पांडेय बने बेस्ट एक्टर

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए गर्व का बड़ा पल सामने आया है। तमिलनाडु में आयोजित गोल्डन ईगल फिल्म फेस्टिवल 2026 में छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘स्क्रीन’ के निर्देशक और मुख्य अभिनेता अखिलेश पांडेय को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

युवाओं में मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर आधारित इस फिल्म में अखिलेश पांडेय के अभिनय को जूरी ने काफी सराहा। फिल्म की कहानी आज की डिजिटल दुनिया में युवाओं की बदलती मानसिकता और सोशल मीडिया के असर को दर्शाती है, जिसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने भी पसंद किया।

फिल्म ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। बुल्गारिया में आयोजित गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल 2026 में फिल्म ‘स्क्रीन’ ने टॉप-8 में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया है। 500 से ज्यादा इंटरनेशनल फिल्मों के बीच यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म बन गई है।

इससे पहले भी फिल्म को न्यूयॉर्क, लास वेगास, गुजरात, ओडिशा और अफ्रीका समेत कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में चयन और सम्मान मिल चुका है।

फिल्म की पूरी शूटिंग बिलासपुर में हुई है।फिल्म का निर्देशन और निर्माण अखिलेश पांडेय ने किया है, जबकि सह-निर्देशक की जिम्मेदारी सावन वर्मा ने संभाली।

फिल्म में रेखा पटेल, आरती पांडेय, विवेक दुबे, सचिन शर्मा समेत कई कलाकार नजर आए हैं।अखिलेश पांडेय ने इस उपलब्धि को पूरी टीम, बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ को समर्पित करते हुए कहा कि उनका मकसद छत्तीसगढ़ की कहानियों को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 30 मई को आने वाले गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल के फाइनल रिजल्ट में भी अच्छी खबर मिलेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!