तीन माह से फरार आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

तीन माह से फरार आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने कोयले की गुणवत्ता में हेराफेरी के मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान बृजेश जायसवाल (25 वर्ष), निवासी देऊघर, थाना जियावन, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम श्री सांई सा मिल, बिल्हा मोड़, हिर्री, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी आशीष केशरी (46 वर्ष) ने हिर्री थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक CG 12 S 8901 एवं CG 04 HX 4888 में जी-6 ग्रेड का 5500-5800 GCV उच्च गुणवत्ता वाला कोयला लोड कर ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड, डिघोरा भेजा गया था।प्लांट में कोयला पहुंचने के बाद केमिस्ट द्वारा किए गए लैब परीक्षण में दोनों ट्रेलरों में भेजे गए कोयले की गुणवत्ता क्रमशः 4203 एवं 4220 GCV पाई गई।

शिकायत के आधार पर हिर्री पुलिस ने अपराध क्रमांक 121/2026, धारा 316(3), 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए वाहन क्रमांक CG 12 S 8901 के चालक आरोपी बृजेश जायसवाल को दिनांक 16 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!