
मनरेगा बचाओ संग्राम: हर हाथ को काम, हर परिवार को सम्मान की लड़ाई तेज

सारंगढ़–बिलाईगढ़।मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत आज जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक बड़ी पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा ग्राम बहलीडीह से पिक्रिपाली तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मजदूरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पदयात्रा में शामिल होकर विधायक उमेश पटेल ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों की रोज़ी-रोटी और सम्मान से जुड़ा अधिकार है। जब तक हर हाथ को काम और हर परिवार को सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष थमने वाला नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में मनरेगा के तहत काम, मजदूरी भुगतान और बजट को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिसका सीधा असर ग्रामीण मजदूरों पर पड़ रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस सड़क से सदन तक आवाज़ उठा रही है।
इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक रामकुमार यादव, विधायक कविता प्राण लहरे, जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और मनरेगा को पूरी मजबूती के साथ लागू करने की मांग की। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा और ग्रामीणों के अधिकारों के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी.

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ










Leave a Reply