अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण अभियान

अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण अभियान

रायगढ़ | 30 जनवरी 2026 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा ग्राम चिखली (सारंगढ़ नेशनल हाईवे) में सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। इस विशेष अभियान के दौरान 106 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम नागरिकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को यातायात पुलिस द्वारा रोका गया, उन्हें यातायात नियमों एवं जीवन सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया, जिसके बाद अदाणी पावर रायगढ़ की ओर से उन्हें हेलमेट प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी (ट्रैफिक) उत्तम प्रताप सिंह द्वारा किया गया। अदाणी पावर रायगढ़ की ओर से चीफ बिज़नेस ऑफिसर शशधर दास तथा प्रोजेक्ट हेड अजीत राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में अदाणी पावर रायगढ़ की CSR, मानव संसाधन, सिक्योरिटी एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि संपूर्ण आयोजन का समन्वय पुसौर थाना प्रभारी राम किंकर यादव द्वारा किया गया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया एक जिम्मेदार और जीवन रक्षक कदम बताया। यह अभियान अदाणी पावर रायगढ़ की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!