रात्रि गश्त का औचक निरीक्षण, कलेक्टर और डीआईजी/एसएसपी ने जवानों की मुस्तैदी परखा
सूरजपुर | विशेष रिपोर्ट
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार, 31 जनवरी 2026 की रात्रि कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना विश्रामपुर एवं चौकी लटोरी क्षेत्र में अचानक रात्रि गश्त कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं जवानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जवानों को पूरी सतर्कता के साथ रात्रि गश्त करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा पुलिस कार्यों के प्रति सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने गश्त की प्रभावशीलता का अवलोकन करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति, शिकायत या सूचना पर तत्काल और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि पुलिसिंग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गश्त में लगे जवानों का उत्साहवर्धन भी किया और कहा कि सक्रिय रात्रि पुलिसिंग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। साथ ही जवानों से उनकी समस्याएं और सुझाव भी पूछे गए, ताकि कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जा सके।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ










Leave a Reply