एसएसपी शशि मोहन सिंह की मौजूदगी में पुलिस सैलरी पैकेज से दिवंगत जवानों के परिजनों को 10–10 लाख की सहायता

WhatsAppImage2026-01-20at104739
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2026-01-24at010258
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2026-01-23at160907
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2026-01-23at165651
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2026-01-25at145959
previous arrow
next arrow

आकस्मिक निधन हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज से 10–10 लाख की सहायता

रायगढ़, 3 फरवरी।ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन होने पर जिले में पदस्थ स्वर्गीय प्रधान आरक्षक दिलीप ठाकुर की पत्नी श्रीमती सरस्वती सिंह ठाकुर एवं जीआरपी थाने में पदस्थ स्वर्गीय राम सिंह लकड़ा की पत्नी श्रीमती किरण लकड़ा को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 10–10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

यह चेक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं एसबीआई शाखा पुसौर के प्रबंधक द्वारा परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान अधिकारियों ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मौके पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्राप्त राशि का सोच-समझकर उपयोग करें और किसी भी प्रकार के लालच या संदिग्ध निवेश योजनाओं से दूर रहें। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में आर्थिक धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आती हैं, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है।बैंक प्रबंधन ने भी फर्जी कॉल और झूठे निवेश प्रस्तावों से सावधान रहने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग केवल एक संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है, और संकट की घड़ी में विभाग अपने कर्मचारियों के परिजनों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर विभाग हर संभव सहयोग करेगा।एसएसपी ने जानकारी दी कि जिले के सभी पुलिसकर्मियों का पुलिस सैलरी पैकेज कराया गया है, जिसके तहत दुर्घटना या आकस्मिक निधन की स्थिति में बीमा सुरक्षा का प्रावधान है, ताकि परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।इस अवसर पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं एसबीआई प्रबंधन द्वारा समय पर दायित्व निभाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!