महाशिवरात्रि पर आस्था में डूबे विधायक उमेश पटेल, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष प्रार्थना
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे खरसिया क्षेत्र में भक्तिभाव का वातावरण देखने को मिला। इसी कड़ी में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने बरगढ़ स्थित सिद्धेश्वरनाथ महाकाल मंदिर, खरसिया के विभिन्न शिव मंदिरों तथा पुसौर ब्लॉक के कोतमरा स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।
बरगढ़ के प्राचीन सिद्धेश्वरनाथ महाकाल मंदिर में विधायक उमेश पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इसके बाद उन्होंने खरसिया नगर के विभिन्न शिवालयों में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं पुसौर ब्लॉक के कोतमरा स्थित शिव मंदिर में भी विशेष पूजा कर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की
महाशिवरात्रि के इस अवसर पर विधायक की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ाया। स्थानीय लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की धार्मिक आस्था और क्षेत्र के प्रति संवेदनशीलता से जोड़ा।पूरे दिन मंदिरों में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply