शिक्षा ही जीवन का आधार: गोपी महका प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गोपी महका स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को उत्साह और उल्लास के साथ शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नए शैक्षणिक सत्र की सकारात्मक शुरुआत करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय पहुंचे सभी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों को शासन की ओर से प्रदान की जाने वाली निःशुल्क पाठ्य सामग्री एवं गणवेश का वितरण किया गया। नई किताबें और गणवेश प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी।

विद्यालय परिवार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षा ही जीवन का आधार है” और प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। शाला प्रवेशोत्सव जैसे आयोजन बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ाने और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर डॉक्टर हितेश गवेल मंडल महामंत्री ओमप्रकाश राठौर सहित लव राठौर, सोनू राठौर, विकी राठौर तथा विद्यालय के शिक्षकगण और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply