ग्राम कुर्रूभांटा के शासकीय मिडिल स्कूल में न्योता भोज, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

ग्राम कुर्रूभांटा के शासकीय मिडिल स्कूल में न्योता भोज, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

4

खरसिया दिनांक 20/02/27 को नहरपाली संकुल अंतर्गत ग्राम कुर्रूभांटा के शासकीय माध्यमिक शाला में एक विशेष आयोजन हुआ, जब शिक्षिका सुशीला टंडन और वर सैनिक दिलीप टंडन द्वारा बच्चों के लिए स्नेहपूर्वक न्योता भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने खुशी के साथ भोजन ग्रहण किया और अपने शिक्षकों के साथ समय बिताया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक (मा.शा.) फागू लाल पटेल, प्रधान पाठक (प्रा.शा.) याद राम पटेल, कुंज बिहारी डनसेना, अर्चना साहू, यमुना जांगड़े, मध्याह्न भोजन रसोइया सहित विद्यालय परिवार और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस प्रकार के आयोजन से न केवल बच्चों में अपनापन और उत्साह बढ़ता है, बल्कि विद्यालय और समाज के बीच संबंध भी और मजबूत होते हैं। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!