टेमटेमा में कबाड़ से भरे दो वाहन लावारिस हालत में जब्त, खरसिया पुलिस की सतर्क पेट्रोलिंग में कार्रवाई

टेमटेमा में कबाड़ से भरे दो वाहन लावारिस हालत में जब्त, खरसिया पुलिस की सतर्क पेट्रोलिंग में कार्रवाई

खरसिया, 21 फरवरी 2026

थाना खरसिया पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई पावर प्लॉट के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दो वाहनों को कबाड़ सहित जब्त किया गया है। कार्रवाई धारा 106 बीएनएसएस के तहत की गई है

मामले की जानकारी देते हुए खरसिया थाना निरीक्षक राजेश जांगड़े ने बताया कि 21 फरवरी को पेट्रोलिंग ड्यूटी पर प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन एवं आरक्षक बिसोप सिंह चपले क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वाहनों में अवैध कबाड़ भरकर टेमटेमा स्थित स्काई पावर प्लॉट की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान प्लॉट के गेट के बाहर तीन वाहन पाए गए जिसमें माजदा क्रमांक CG-13N-7028 ट्रक क्रमांक OR-06-H-7626 माजदा क्रमांक CG-13-AZ-0819
माजदा CG-13N-7028 में चालक कुंभनारायण सिदार (32 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती खरसिया, उपस्थित मिला उसके द्वारा वाहन में भरे कबाड़ के संबंध में 21.02.2026 का टैक्स इनवॉइस एवं ई-वे बिल प्रस्तुत किया गया।

दस्तावेज जय भोले इस्पात, गढ़उमरिया (रायगढ़) से स्काई एलायज पावर लिमिटेड, टेमटेमा के नाम जारी थे। वाहन में कुल 11.820 टन स्क्रैप दर्ज था। कागजात वैध पाए जाने पर उक्त वाहन को छोड़ा गया हालांकि, ट्रक OR-06-H-7626 एवं माजदा CG-13-AZ-0819 मौके पर लावारिस हालत में मिले।

दोनों वाहनों के केबिन की तलाशी लेने पर कोई वैध दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कबाड़ सहित गवाहों की उपस्थिति में धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।


फिलहाल पुलिस द्वारा जब्त कबाड़ और वाहनों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!