खरसिया
पानी की दोहरी मार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और किसानों ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव
खरसिया क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को लेकर आज माहौल गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और घेराव कर अपनी नाराज़गी जताई।ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि केवल खेत ही सूखने की कगार पर नहीं हैं, बल्कि गांवों में पीने के पानी की भी भारी किल्लत है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रदर्शनकारियों ने बांगो डैम और मिनी बांगो डैम से पानी छोड़ने की मांग जोरदार तरीके से रखी, ताकि सिंचाई के साथ-साथ पेयजल संकट भी दूर किया जा सके।स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि तय समय में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।आखिरकार प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply