रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने सोशल मीडिया और मीडिया प्रभारी नियुक्त किए
रायगढ़, 26 फरवरी 2026:जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया और मीडिया विभाग में नई नियुक्तियां की हैं।
जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने बताया कि नियुक्तियों में कार्यकर्ताओं की योग्यता, सक्रियता और पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता दी गई है। इस कड़ी में, तारेन डनसेना को प्रवक्ता, पोखराज डनसेना को सोशल मीडिया प्रभारी और टेकराम साहू को सोशल मीडिया सह-प्रभारी के रूप में अनुशंसित किया गया है।

अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दीपक बैज से अनुमोदन प्राप्त करने का अनुरोध किया है ताकि ये कार्यकर्ता जिला मीडिया विभाग में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।इस नियुक्ति के साथ ही रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की मीडिया और सोशल मीडिया गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply