दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ा रही मोबाइल मेडिकल यूनिट्स
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMUs) ने राज्य के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को नई दिशा दी है।
अब तक 2400 से अधिक चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 40,000 से ज्यादा मरीजों को लाभ मिला है।परियोजना निदेशक चेतन शर्मा के अनुसार, इन मोबाइल इकाइयों में 57 एमबीबीएस डॉक्टरों, समान संख्या में नर्सों और लैब तकनीशियनों की टीमें कार्यरत हैं। ये ‘पहियों पर अस्पताल’ जैसी सुविधाओं वाली यूनिट्स 25 प्रकार के लैब परीक्षणों और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का प्रावधान करती हैं।एमएमयू प्रमुख रूप से त्वचा रोग, गैर-संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप और मधुमेह, वायरल बुखार, टाइफाइड जैसी सामान्य बीमारियों का इलाज कर रही हैं। साथ ही प्रजनन और बाल स्वास्थ्य सेवा, मातृ देखभाल, प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर जाँच की सुविधाएँ भी प्रदान कर रही हैं।
बच्चों में कुपोषण की स्क्रीनिंग और सामान्य बचपन की बीमारियों जैसे डायरिया, एआरआई/निमोनिया, अस्थमा और खसरे से जुड़ी जटिलताओं का उपचार भी किया जा रहा है।
विशेष रूप से ये मोबाइल यूनिट्स नारायणपुर, ओरछा, बड़े राजपुर, कुसमी, शंकरगढ़, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, बोडला, मैनपुर, देवभोग, छुरा, नगरी, पाली, पौड़ी उपरोड़ा, गौरेला और पिथौरा जैसे दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित कर रही हैं।


ये पहल आदिवासी और कमजोर समुदायों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि राज्य के हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply