ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर फिर बड़ी कार्रवाई — खरसिया से सट्टा खाईवाल गिरफ्तार
रायगढ़, 2 मार्च 2026।होली से पहले जिले में अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए Raigarh Police ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। खरसिया पुलिस ने भारत-वेस्टइंडीज मैच पर मोबाइल एप के जरिए सट्टा खिला रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में चल रही सतत कार्रवाई के तहत एसडीओपी Prabhat Patel के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम छोटे मुड़पार में दबिश दी।
सूचना थी कि डभरा क्षेत्र का एक युवक मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन दांव लगवा रहा है।दबिश के दौरान आरोपी मुकेश अग्रवाल (30 वर्ष) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे मैच पर मोबाइल के जरिए दांव दर्ज करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से विवो कंपनी का एंड्रायड मोबाइल जब्त किया गया, जिसमें क्रोम ब्राउज़र के जरिए “toni 0121” लिंक और “Roni” पासवर्ड से सट्टे का लेखा-जोखा संचालित किया जा रहा था। मौके से 4,000 रुपये नगद भी बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका पार्टनर सतीश अग्रवाल उर्फ भुडू उसे लिंक और पासवर्ड उपलब्ध कराता था। दांव की रकम फोनपे या नगद के माध्यम से पार्टनर तक पहुंचाई जाती थी।
मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मुकेश अग्रवाल को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सट्टा नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

















Leave a Reply