शुष्क दिवस पर डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारत ढाबा से 7 पेटी अवैध शराब जब्त
डोंगरगांव।शुष्क दिवस के अवसर पर अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध डोंगरगांव पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए “भारत ढाबा” से 7 पेटी अवैध मदिरा बरामद की है। मामले में ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Kirtan Rathore, नगर पुलिस अधीक्षक Manjulata Baj तथा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक Suman Jaiswal के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही थी।इसी दौरान 4 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अमलीडीह स्थित भारत ढाबा में अवैध रूप से शराब संग्रहित कर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही निरीक्षक Ashirwad Rahatgaonkar, थाना प्रभारी डोंगरगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 320 नग देशी प्लेन शराब “शोले” (कीमत ₹25,600) एवं 16 पौवा अंग्रेजी शराब “ग्रीन लेबल” (कीमत ₹3,200) बरामद की गई। कुल 336 पौवा अर्थात 60.480 बल्क लीटर शराब (07 पेटी) जिसकी कुल कीमत ₹28,800/- आंकी गई है, को मौके पर विधिवत जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान निजामुद्दीन अंसारी उर्फ राजा (उम्र 34 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, मटिया रोड, डोंगरगांव के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, आरक्षक बीसराम वर्मा, आरक्षक दीपक जाटवर एवं महिला आरक्षक राजकुमारी रत्नाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस सहित अन्य अवसरों पर अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply