छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मिला मान्यता

कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन
           
    छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मिला मान्यता

शिक्षक संवर्ग का हित संवर्धन ही सर्व प्राथमिकता -राजेश चटर्जी
         छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, जिलाध्यक्ष टीकाराम सारथी एवं रुपलाल पटेल जिला महामंत्री ने जानकारी दिया है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रशासकीय स्वीकृति से छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मान्यता का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।गौरतलब है कि अविभाजित मध्यप्रदेश में 1982 से संगठन के पदाधिकारियों का बोलबाला रहा है। वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ फर्म्स एवं संस्थाऐं से  नवीन पंजीयन के बाद से स्कूल/ट्राइबल शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के  शिक्षक संवर्गों के अधिकार का आवाज बुलंद करते रहा है। राज्य शासन के नियम अनुसार प्रतिवर्ष सदस्यों की जानकारी छत्तीसगढ़ सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के धारा-27 में पदाधिकारियों की प्रमाणित सूची तथा ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी धारा-28 प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2019 एवं 2022 को मान्यता दिया था।
    उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों में संगठन का  प्रभाव है। शिक्षक संवर्ग के मुद्दों के जानकार एवं समाधान करने वाले अनुभवी पदाधिकारियों का प्रबंधन है। संगठन के सझाव अनुसार पाटन(दुर्ग) अधिवेशन में 50 % सीधी भर्ती एवं 50 % पदोन्नति के नियम को संशोधित कर वर्ष 2008(अराजपत्रित सेवा) तथा 2009(राजपत्रित सेवा) में 100 % पदोन्नति का भर्ती पदोन्नति नियम स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाया था।जिसके कारण वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत शिक्षक रातोंरात पदोन्नत हुए थे।तत्समय शिक्षा सचिव श्री नंद कुमार अधिवेशन के मुख्य अतिथि थे। ट्राइबल विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक/कर्मचारियों का परस्पर हस्तांतरण/संविलियन का आदेश 9/2/2010 को संगठन के सुझाव अनुसार जारी शिक्षक/कर्मचारी हित में जारी हुआ था।  एक विभाग एक भर्ती नियम का अवधारणा संगठन ने सुझाया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा द्वारा भर्ती पदोन्नति नियम 2019 बनाया गया था।तत्समय शिक्षा प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी थे।इसके अलावा राज्य शासन ने शिक्षक संवर्ग हित के मुद्दों पर  अनेक निर्णय संगठन के सुझाव पर लिया है।
       छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला सक्ती के सक्रिय पदाधिकारी/सदस्यों मदनलाल सिदार,बरसात दास महंत, विजय सायटोरे, मुरलीधर सारथी, रामलाल कुर्रे,सी.एल.सिदार एवं यू.के.पटेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!