फेफड़ों की बीमारियों पर जागरूकता के लिए हर रविवार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

फेफड़ों की बीमारियों पर जागरूकता के लिए हर रविवार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बिलासपुर। बदलती जीवनशैली, बढ़ते प्रदूषण, धूम्रपान और अनियमित दिनचर्या के चलते फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। ऐसे में समय रहते जांच और सही परामर्श बेहद जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शहर में एक सराहनीय पहल की गई है।

छाती, एलर्जी एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार डनसेना (MBBS, MD Respiratory Medicine) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सरकंडा स्थित लंग्स एंड चेस्ट केयर क्लीनिक, श्री प्लाजा अशोक नगर चौक (इंडियन कॉफी हाउस के पास) में आयोजित होगा।

शिविर में मरीजों के लिए निःशुल्क पंजीयन और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां बार-बार सर्दी-खांसी, अस्थमा, दमा (COPD), निमोनिया, टीबी, एलर्जी, सांस फूलना, पैरों में सूजन, घबराहट, बेचैनी तथा छाती में पानी भरने जैसी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।डॉ. डनसेना ने बताया कि अक्सर लोग सर्दी-खांसी, सांस फूलना या सीने में जकड़न जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं।

विशेष रूप से अस्थमा और सीओपीडी जैसी बीमारियां लंबे समय तक व्यक्ति को प्रभावित करती हैं और समय पर उपचार न मिलने पर जीवन की गुणवत्ता पर गहरा असर डालती हैं।उन्होंने यह भी कहा कि टीबी जैसी संक्रामक बीमारी आज भी समाज में मौजूद है, जिसका समय पर निदान और इलाज बेहद आवश्यक है। वहीं, बढ़ते प्रदूषण के कारण एलर्जी और श्वास संबंधी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना और शुरुआती स्तर पर जांच उपलब्ध कराना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।शिविर में आने वाले मरीजों को न केवल निशुल्क परामर्श मिलेगा, बल्कि उन्हें बीमारी से बचाव, सही उपचार और बेहतर जीवनशैली अपनाने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जाएंगे।यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी, जो आर्थिक या अन्य कारणों से विशेषज्ञ चिकित्सकों तक नहीं पहुंच पाते।

आयोजकों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और समय रहते अपनी जांच अवश्य कराएं। शिविर में भाग लेने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य और निशुल्क है। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 7067791891 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!