महका मंडल खरसिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न (23–24 मार्च)


खरसिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत खरसिया विधानसभा के महका मंडल में 23 एवं 24 मार्च को स्थानीय अग्रसेन भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल के नेतृत्व में सम्पन्न इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम एवं राजगीत का गायन किया गया।
शुभारंभ अवसर पर विजय अग्रवाल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, “मन की बात” जिला प्रमुख शशि राठौर, प्रतिनिधि रविंद्र गवेल एवं पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का शाल-श्रीफल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छायाचित्र भेंट कर सम्मान किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 23 मार्च को मुख्य वक्ता के रूप में विजय अग्रवाल एवं मधुलता पटेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। वहीं द्वितीय दिवस 24 मार्च को जिला महामंत्री जतिन साव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल भल्ला, डुलामनी यादव, जिला उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं छाया विधायक महेश साहू ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी वक्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण महाअभियान में मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन पीतांबर दास महंत द्वारा किया गया। अंत में मंडल अध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!