बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में अनोखा मौन प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में अनोखा मौन प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों  के साथ मिलकर दिया सुरक्षा और शांति का संदेश

खरसिया , आज दिनांक 14  दिसंबर को नगर के अग्रसेन चौक  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी  जिसमें सभी ने बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की ।

बांग्लादेश में हो रहे  हिंदुओं पर अत्याचार से पूरे देश में आक्रोश है , खरसिया नगर में भी इस अत्याचार के विरोध में विधायक उमेश पटेल ने हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के समक्ष मांग रखी , की बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बंद हो एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ।

बता दे कि आज नगर के अग्रसेन चौक से लेकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए पैदल कैंडल जलाकर मौन  जुलूस निकाला गया जिसमे विधायक हाथों में कैंडल मार्च रैली लिए हिंदुओं पर अत्याचार बंद कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मौन अपील करते हुए शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल तक पहुंचे एवं सरकार से बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों  हिन्दुओं  की   सुरक्षा एवं शांति को लेकर मांग रखी की हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद किया जाए एवं उन्हें सुरक्षित किया जाए। जो उनकी सुरक्षा के लिए किया जा सके वो सरकार को जो बन सके करना चाहिए ।

इस मौन जुलूस में प्रशासन एवं खरसिया पुलिस चौकी की टीम पूरे जुलूस के दौरान मुस्तैद रह कर यातायात और शांति व्यवस्था के लिए सजग रही ।।

खरसिया में इस तरह का संवेदात्मक मौन जुलूस चर्चा का विषय बना हुआ है

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!