भाजयुमो नगर मंडल उपाध्यक्ष खरसिया छोटू गवेल को मिली बधाई, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजयुमो नगर मंडल उपाध्यक्ष खरसिया छोटू गवेल को मिली बधाई, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

खरसिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता छोटू गवेल को नगर मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।छोटू गवेल लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं।

उन्होंने युवाओं के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके इसी सक्रियता और मेहनत को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नव-नियुक्त उपाध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं को जोड़कर पार्टी को और सशक्त बनाने की बात कही।

इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि छोटू गवेल के नेतृत्व में भाजयुमो को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!