मजदूरों के सम्मान में गूंजा केलो तट, रायगढ़ में सादगी और संवेदना के साथ मनाया गया मजदूर दिवस

मजदूरों के सम्मान में गूंजा केलो तट, रायगढ़ में सादगी और संवेदना के साथ मनाया गया मजदूर दिवस

रायगढ़।देश के विकास की नींव रखने वाले मेहनतकश हाथों को सम्मान देने का दिन 1 मई, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवसरायगढ़ में सादगी और संवेदना के साथ मनाया गया। “रायगढ़ बचाओ–लड़ेंगे रायगढ़” संस्था द्वारा केलो नदी तट पर मजदूर भाइयों और बहनों का सम्मान कर उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मजदूरों को गमछा भेंट कर की गई, जिसके बाद “मजदूर दिवस जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत के विकास की कहानी मजदूरों के पसीने से लिखी गई है। अगर देश के इतिहास में इनके योगदान का जिक्र न हो, तो यह एक तरह की बेइमानी होगी।बताया गया कि विश्व की आधी से अधिक आबादी मेहनतकश मजदूरों की है, जो दिन-रात परिश्रम कर विकास की इबारत गढ़ते हैं।बावजूद इसके, उन्हें अक्सर वह सम्मान और पहचान नहीं मिल पाती, जिसके वे असली हकदार हैं। ऐसे में मजदूर दिवस जैसे अवसर उनके प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने का माध्यम बनते हैं।

सम्मानित किए गए मजदूरों में नानू, गोलू, भरत, गजानंद, ईश्वर, अंगनु, तिहारो, कैती, गुड्डी, गुरुवारी, सल्फिना, गणेशी, जूबरी सहित कई अन्य शामिल रहे। सभी के चेहरों पर सम्मान मिलने की खुशी साफ झलक रही थी।

इस कार्यक्रम में संस्था के विनय शुक्ल, संतोष यादव, इनाम सिद्दीकी, अभिषेक चौहान, आरिफ रजा, सुरेश साहू, दुष्यंत, डी.डी. शुभकर, सुरेंद्र पटेल, आदर्श श्रीवास्तव, शिवम कच्छवाहा, हर्षदीप मलिक, पूर्व पार्षद संजय देवांगन और अनिल ‘चीकू’ समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

मजदूर दिवस के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले मजदूरों का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन होना चाहिए।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!