स्कूल टाइम में नाबालिग बाइक चालकों से बढ़ रहा खतरा, अभिभावकों को समझनी होगी जिम्मेदारी
स्कूल खुलते ही सड़कों पर एक बार फिर बड़ी संख्या में नाबालिग छात्र बाइक और स्कूटी चलाते नजर आने लगे हैं। यह केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।

अक्सर देखा जाता है कि स्कूल आने-जाने के दौरान कुछ नाबालिग चालक तेज रफ्तार, लापरवाही और खतरनाक ओवरटेकिंग करते हैं।इसका सबसे ज्यादा असर उन बुजुर्गों, महिलाओं और अभिभावकों पर पड़ता है जो अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने या लेने जाते हैं। कई बार ऐसी जल्दबाजी और लापरवाही दुर्घटनाओं का कारण बन जाती है।
यातायात पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चलाकर स्कूल प्रबंधन, विद्यार्थियों और अभिभावकों को नियमों के पालन की समझाइश दे रही है। लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब अभिभावक स्वयं जिम्मेदारी निभाएं और नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।
विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में वाहन चलाना बच्चे के साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालता है। एक छोटी सी गलती किसी परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन सकती है।
सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज, स्कूल और अभिभावकों की भी समान भागीदारी जरूरी है। बच्चों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है कि नाबालिगों को वाहन देने की प्रवृत्ति पर रोक लगे और यातायात नियमों का गंभीरता से पालन किया जाए।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply