फर्जी SBI बैंक कांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा

फर्जी SBI बैंक कांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा

सक्ती। जिले के छपोरा में फर्जी SBI बैंक खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पंकज टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।नौकरी के नाम पर इंटरव्यू, फिर वसूली मामले का खुलासा तब हुआ जब एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा से जुड़े प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ग्राम छपोरा में फर्जी SBI बैंक स्थापित कर युवाओं को नौकरी का झांसा दिया। बाकायदा इंटरव्यू लेकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दिए गए और प्रत्येक से करीब 30,000 रुपये वसूले गए।

पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग समय पर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अनिल भास्कर, नरेंद्र साहू, हीरा दिवाकर उर्फ कुणाल दिवाकर, टुकेश्वर दास महंत और सुभद्रा महंत शामिल हैं। अब इस कड़ी में मुख्य आरोपी पंकज टंडन की गिरफ्तारी को अहम माना जा रहा है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई तेज की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।गंभीर धाराओं में दर्ज है मामलाइस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब भी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!