खरसिया पुलिसिंग पर उंगली उठाने वालो को मिला खरसिया पुलिस का करारा जवाब

उंगली उठाने वालो को मिला खरसिया पुलिस का करारा जवाब

72 घंटे में आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

शहर में निकाला आरोपियों का जुलूस



खरसिया शेर की खाल पहनकर चिल्लाना और खुद असली शेर का गरजना दोनों ही जमीन आसमान का फर्क बयान करती है ।  राजनीति के मामले में खरसिया सदा विवादों में रहा है,यहां पर  ईमानदारी से पुलिसिंग करना भी एक बहुत बड़ी चुनौती रही है । हालांकि खरसिया पुलिस अपना फर्ज अपनी जिम्मेदारी शुरू से ही  बखूबी निभा रही है  उनके सामने चुनौतियां , राजनीतिक हस्तक्षेप के बावजूद बखूबी अपना कर्तव्य निभाती आती रही है और अच्छा  प्रदर्शन कर रही है ।

खरसिया में बीते दिन हुए आगजनी की घटना को लेकर खरसिया पुलिस बेहद संजीदा रही और मात्र 72 घंटे के भीतर आरोपियों को बेमेतरा से धर दबोचा गया ।
पुलिस की ऐसी सजगता और सक्रियता से जहां खरसिया वासियों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए तो वहीं खरसिया पुलिस पर उंगली उठाने वाले आलोचकों के मुंह पर करारा थप्पड़ खरसिया पुलिस की कार्यवाही ने दे दिया ।

पुलिसिंग पर उंगली उठाना जहां इतना सहज है , पुलिस की दिन रात की लगातार  कार्यवाही और सजगता उतनी ही मुश्किल है । पर आलोचकों के द्वारा खुद का प्रदर्शन  लोगो के सामने  करना ये उनकी आदत में शुमार है ।आज खरसिया पुलिस ने शहर में आरोपियों का जुलूस निकाला और इस बात को प्रमाणित किया के अपराधी कोई भी हो खरसिया पुलिस के आगे किसी की नहीं चलेगी और ऐसे ही कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

आज की कार्यवाही में एसडीओपी प्रभात पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, चौकी प्रभारी संजय नाग एवं खरसिया पुलिस की टीम शामिल रही

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!