आओ सवारें कल अपना” अभियान बना युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का मंच, खेल-कला के जरिए नशे और अपराध से दूर हो रहे बच्चे

आओ सवारें कल अपना” अभियान बना युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का मंच, खेल-कला के जरिए नशे और अपराध से दूर हो रहे बच्चे

बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “आओ सवारें कल अपना” अभियान अब सिर्फ एक समर कैंप नहीं, बल्कि युवाओं और बच्चों के भविष्य को सकारात्मक दिशा देने वाला सामाजिक अभियान बनता जा रहा है।

चेतना – अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” थीम के तहत आयोजित इस विशेष समर कैंप में बच्चों और युवाओं को खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशा, मोबाइल की लत और आपराधिक गतिविधियों से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउंड में चल रहे इस कैंप में तायक्वांडो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, रनिंग, योगा, मनोरंजन गतिविधियों के साथ सिलाई और क्राफ्ट जैसी रचनात्मक विधाओं का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कैंप में लगभग 35 बच्चे वॉलीबॉल, 40 बच्चे हैंडबॉल, 70 बच्चे हॉकी, 50 बच्चे रनिंग और करीब 70 बच्चे तायक्वांडो प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें कई बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं, जिन्हें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एसएसपी रजनेश सिंह समय-समय पर स्वयं कैंप पहुंचकर बच्चों की गतिविधियों की जानकारी लेते हैं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हैं।

इसी क्रम में संजय अग्रवाल ने भी कैंप पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और योगा मैट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अभियान का दायरा केवल खेल तक सीमित नहीं है। “आओ सवारें कल अपना” के तहत पुलिस परिवार की युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई और क्राफ्ट प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। नवीन पुलिस लाइन कार्यालय के मनोरंजन कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 60 से अधिक महिलाएं और युवतियां हिस्सा ले रही हैं।

बिलासपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में पुलिस की सकारात्मक और संवेदनशील छवि को मजबूत करने के साथ युवाओं को रचनात्मक दिशा देने की मिसाल बनता जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य साफ है युवा ऊर्जा को खेल, कला और अनुशासन से जोड़कर सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!