खरसिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गूंजा ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश

विश्व योग दिवस पर खरसिया में गूंजा “करो योग, रहो निरोग” का संदेश

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित योग शिविर में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

खरसिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को खरसिया के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अनुविभागीय अधिकारी , शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

योग गुरुओं के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग विशेषज्ञों ने योग के महत्व और इसके नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाता है, बल्कि तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और विरासत का अभिन्न हिस्सा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।योग शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

पूरे कार्यक्रम में स्वास्थ्य, सकारात्मकता और अनुशासित जीवनशैली का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला।”करो योग, रहो निरोग” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!