वी क्लब संस्था ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को कम्बल का किया वितरण, सभी को भोजन करा कर चेहरे में लाई खुशियां

खरसिया की अग्रणी  समाजसेवी संस्था वी क्लब खरसिया सिटी ने दिसंबर महीने की कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के लिए झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले जरुरतमंद लोगों को कम्बल का वितरण किया जिसमें  75 कंबल , करीबन 100 लोगों को पोहा, जलेबी एवम बच्चों को चिप्स के पैकेट भी वितरण किए गए। क्लब अध्यक्ष वी ललिता अग्रवाल ने कहा कि क्रिसमस के दिन क्यों न गरीब मासूम बच्चों  के चहेरे पे मुस्कान और जरूरतमंद लोगों की दुआएं और आशीर्वाद लिया जाए।

सह सचिव वी रीता पोटवानी एवम उनके परिवार का कंबल वितरण में विशेष सहयोग रहा। वी मनदीप कौर सलूजा,वी सुनीता गर्ग,वी सुधा अग्रवाल, वी लता अग्रवाल,वी बीना राय,वी सरोज अग्रवाल,वी शिवांगी अग्रवाल, वी नीता बंसल,वी उमा गोयल,वी सपना (स्वीटी) अग्रवाल,वी मीना अरोरा का कंबल वितरण में सहयोग  रहा।  अध्यक्ष वी ललिता अग्रवाल वी क्लब के सभी मेंबर्स के नेक कार्य मे सदैव साथ देने की बात कही, साथ ही अपने सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!