2 बूंद जिंदगी की: खरसिया में पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई पोलियो वैक्सीन

2 बूंद जिंदगी की: खरसिया में पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई पोलियो वैक्सीन

खरसिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार, 28 जून 2026 को पल्स पोलियो टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ सिविल हॉस्पिटल खरसिया में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने घर एवं आसपास के सभी 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। विभाग ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक पोलियो वैक्सीन पहुंचाना और देश को पूर्ण रूप से पोलियो मुक्त बनाए रखना है। इसके लिए जिलेभर में निर्धारित बूथों और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।

विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “2 बूंद जिंदगी की” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!