खरसिया में शुरू हुआ मेगा प्लांटेशन अभियान: 18.45 हेक्टेयर में लगेंगे 18,450 पौधे, 10 साल तक करेगा वन विभाग संरक्षण

खरसिया में शुरू हुआ मेगा प्लांटेशन अभियान: 18.45 हेक्टेयर में लगेंगे 18,450 पौधे, 10 साल तक करेगा वन विभाग संरक्षण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया पौधों को वृक्ष बनाने का संकल्प

खरसिया। आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने खरसिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा के ग्राम भैंनापारा में वन महोत्सव का आयोजन कर वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत कैम्पा (CAMPA) योजना से कक्ष क्रमांक 1194 पीएफ की 18.45 हेक्टेयर वन भूमि पर 18,450 मिश्रित प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें कचनार, सागौन, जामुन, आम और खम्हार जैसे महत्वपूर्ण पौधे शामिल हैं।

वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती लीला पटेल ने बताया कि कैम्पा योजना के अंतर्गत खरसिया विकासखंड के सोनबरसा, भैंनापारा और गीधा क्षेत्र की 18.45 हेक्टेयर वन भूमि को वृक्षारोपण के लिए चयनित किया गया है। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कुल 18,450 पौधों का रोपण किया जाएगा, जिनकी 10 वर्षों तक वन विभाग नियमित देखरेख करेगा।

उन्होंने बताया कि पौधों के बेहतर संरक्षण के लिए फेंसिंग, सिंचाई व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड तथा अन्य आवश्यक प्रबंधन किए गए हैं, ताकि लगाए गए पौधों का स्वस्थ विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने अपने-अपने नाम की पट्टिका के साथ पौधारोपण किया। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल ने अपने संबोधन में वृक्षारोपण के पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

वहीं जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे ने कहा कि पौधों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा। उन्होंने बताया कि यह खरसिया विकासखंड के लिए शासन द्वारा स्वीकृत एक महत्वपूर्ण वृहद परियोजना है, जिसके तहत अगले तीन से पांच वर्षों में पौधे विकसित होकर पूरे क्षेत्र के पर्यावरण को हराभरा और संतुलित बनाएंगे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी पटेल, सरपंच अनहित भैंनाजी, शुकवारीन सिदार, मोती महंत, योगेंद्र सिंह पांडे, ओमप्रकाश राठौर, शिवचरण महिष, रिंकू महंत, सुरेश चौहान, प्रियंका चौहान, मनोज कुमारी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

वन विभाग की ओर से परिक्षेत्र सहायक विजय दीक्षित, टंकेश्वर राठिया, गोवर्धन राठौर सहित समस्त परिसर रक्षक एवं कार्यालयीन कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!