मनेंद्रगढ़ में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 3 बुलेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹15 हजार का जुर्माना, साइलेंसर जब्त
मनेंद्रगढ़। ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 182A(4) के तहत कुल ₹15,000 का जुर्माना लगाया गया। साथ ही तीनों वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर मौके पर ही निकलवाकर जब्त कर लिए गए।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (IPS) के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण करना है।सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान तीन बुलेट चालक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज एवं पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए वाहन चलाते पाए गए, जिससे आम नागरिकों को असुविधा हो रही थी। पुलिस ने प्रत्येक चालक पर ₹5,000 का चालान किया और उन्हें वाहनों में दोबारा मानक (ओरिजिनल) साइलेंसर लगाने की समझाइश दी।
इन वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई लोकनाथ साहू (CG 11 BQ 2027)सुमित पहुंचेल (MP 65 ZC 5601)विकास सिंह (JH 09 AS 1997)अभियान के दौरान नो पार्किंग और बिना नंबर प्लेट वाले 15 दोपहिया वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर न लगाएं, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। पुलिस ने यह भी बताया कि ऐसे मामलों में भारी जुर्माने के साथ 6 माह तक की जेल का भी प्रावधान है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply