रायगढ़ में होटल व्हाइट रोज के संचालक पर पुलिस की कार्रवाई, जांच के दौरान अभद्रता और उग्र व्यवहार पड़ा भारी
रायगढ़। जिले में होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में सुरक्षा व्यवस्था तथा अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस का विशेष जांच अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत 10 जुलाई की शाम थाना साइबर और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर स्थित होटल व्हाइट रोज में औचक जांच की।
जांच के दौरान पुलिस टीम को होटल में सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां मिलीं। इस पर पुलिस ने होटल संचालक सूरज सिंह (28 वर्ष), निवासी फतेहामुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने की समझाइश दी। पुलिस के अनुसार समझाइश के दौरान संचालक ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और बार-बार समझाने के बावजूद उसका आक्रामक रवैया जारी रहा स्थिति को देखते हुए पुलिस होटल संचालक को थाना कोतवाली लेकर पहुंची, जहां भी उसका उग्र व्यवहार जारी रहा।
पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत उसे प्रतिबंधात्मक रूप से गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।रायगढ़ पुलिस ने बताया कि जिले के सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जा रही है।
अभियान का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना, आगंतुकों का सत्यापन करना तथा अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे प्रतिष्ठानों की लगातार जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने या पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि होटलों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराना और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है। जांच के दौरान पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply