ऑपरेशन अंकुश का एक और बड़ा वार: महिला सटोरिया गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर मिला सट्टे का पूरा हिसाब
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना और चक्रधरनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम जामगांव कोलाईबहाल में दबिश देकर सट्टा-पट्टी लिख रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹5,370 नगद, सट्टा पट्टी, मोबाइल फोन और सट्टा लेखन में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।
जांच के दौरान मोबाइल के व्हाट्सएप में भी सट्टे का रिकॉर्ड मिला, जिसे साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में संचालित “ऑपरेशन अंकुश” के तहत 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जामगांव कोलाईबहाल के बाजारपारा में एक महिला अपने घर के पास लोगों से रुपए लेकर सट्टा-पट्टी लिख रही है। सूचना पर थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी और महिला को सट्टा गतिविधि संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सायजान अली (42 वर्ष), पति असगर अली, निवासी बाजारपारा, कोलाईबहाल, थाना चक्रधरनगर बताया और सट्टा-पट्टी लिखने की बात स्वीकार की तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से ₹1,450 के सट्टे का लेखा-जोखा लिखा कागज, पोको कंपनी का मोबाइल फोन, जिसमें व्हाट्सएप पर सट्टे का रिकॉर्ड मिला, एक डॉट पेन तथा ₹5,370 नगद बरामद कर जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत थाना चक्रधरनगर में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार भानू तथा थाना साइबर की सहायक उप निरीक्षक ज्योत्सना शर्मा, आरक्षक नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक एवं संतराम केंवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियां सामाजिक एवं आर्थिक अपराधों को बढ़ावा देती हैं। रायगढ़ पुलिस ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर और निरंतर कार्रवाई करती रहेगी।”

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply