खरसिया में आज कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, स्टेशन चौक पर होगा पुतला दहन
खरसिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कांग्रेस ने बुधवार, 22 जुलाई को खरसिया में विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।
कांग्रेस कमेटी शहर खरसिया के अनुसार यह प्रदर्शन NEET पेपर लीक, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत दोपहर 4 बजे स्टेशन चौक, खरसिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

यह जानकारी कांग्रेस कमेटी शहर खरसिया द्वारा जारी सूचना में दी गई है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply