धर्म नगरी खरसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
खरसिया। धर्म नगरी खरसिया में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और धार्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देवी संपद मंडल द्वारा स्थानीय रामानंद मुंशी राम शर्मा राम मंदिर, गंज चौक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिष्य परिवार एवं श्रद्धालु शामिल हुए।गुरुदेव को अर्पित की पुष्पांजलि, सामूहिक आरती में उमड़ी आस्थादेवी संपद मंडल के गोपाल शर्मा (पत्रकार) ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद युवा विद्वान पंडित बिट्टू महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। सभी शिष्य परिवारों ने अपने-अपने परिजनों के साथ गुरुदेव की पूजा कर सामूहिक आरती में भाग लिया।

भजन संध्या से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर सामूहिक आरती के बाद महिला मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया तथा प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल, पत्रकार सन्नी सोनी, कैलाश बंसल, विनोद शर्मा, प्रिंस सलूजा, नरेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, कान्हा शर्मा, रजत शर्मा, रज्जू, नीरज अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, संजय कंकड़वाल और पवन अग्रवाल उपस्थित रहे।
महिला मंडल से प्रेमां गोयल, कौशल्या देवी अग्रवाल, चमेली देवी शर्मा, सरिता शर्मा, उषा अग्रवाल, किरण देवी अग्रवाल, शशि शर्मा, श्वेता शर्मा और रुक्मणी शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द के साथ यादगार बनाया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply