खरसिया | जवाहर कॉलोनी के रहवासियों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव और आवागमन के रास्ते को लेकर गंभीर परेशानी का आरोप लगाया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे नियमित रूप से नगर पालिका को टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन आज तक सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और नियमित साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
रहवासियों के अनुसार, कॉलोनी की जमीन स्वर्गीय वीरेंद्र सावरिया से प्लॉट खरीदकर बसाई गई थी। उनका दावा है कि उस समय मुख्य सड़क तक आने-जाने के लिए सार्वजनिक रास्ता छोड़ा गया था। अब उसी रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि संबंधित परिवार द्वारा रास्ता देने से इनकार किया जा रहा है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, इस संबंध में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
रहवासियों ने बताया कि रास्ता बंद होने और क्षेत्र की अनदेखी के कारण वहां झाड़ियां उग आई हैं, जिससे जहरीले सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता है। उनका यह भी कहना है कि कुछ लोग वहां खुले में शौच करते हैं और असामाजिक तत्वों के छिपने का भी यह स्थान बन गया है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।
कॉलोनीवासियों ने वार्ड पार्षद और नगर पालिका से मांग की है कि क्षेत्र में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए तथा आवागमन के रास्ते के विवाद का उचित समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
नोट: खबर में उल्लेखित दावे एवं शिकायतें जवाहर कॉलोनी के वार्डवासियों के अनुसार हैं।
इस मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply