आईजी अंकित गर्ग द्वारा जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण

10.01.2025
➡️आईजी सरगुजा रेंज द्वारा जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण

➡️रक्षित केंद्र के वाहन शाखा से लेकर शस्त्रागार तक के हर शाखाओं का बारीकी से किये निरीक्षण

➡️ पुलिस दरबार में अधि./कर्मचारियों ने बताई समस्याएं, आईजी ने त्वरित समाधान के भी दिए निर्देश
➡️पुलिसिंग में कसावट,अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश
➡️पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओ के कार्यों का भी निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

➡️जिले के थाना खड़गवां का निरीक्षण करने पहुँचे आईजी,थाना कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए थाना प्रभारी सहित विवेचकों को लगाई फटकार


           पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, अंकित गर्ग (भा.पु.से.), द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2025 को जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में वार्षिक निरीक्षण का किया गया। निरीक्षण जिले की पुलिसिंग व्यवस्था, कार्यालयीन कार्यप्रणाली एवं शहरी-ग्रामीण थानों की गतिविधियों का समग्र कार्यों का आकलन किया गया। रक्षित केंद्र में परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किए।

परेड के पश्चात रक्षित केंद्र स्थित वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासकीय वाहनों की स्थिति, उनके मेंटेनेंस और संचालन की अद्यतन जानकारी ली गई। रेंज आईजी ने वाहन चालकों से विस्तृत चर्चा कर वाहनों के रख-रखाव के लिए आवश्यक सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी वाहन किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार स्थिति में हों। इसके पश्चात लाईन परिसर में शस्त्रगार, स्टोर शाखा का भी निरीक्षण किए।

पुलिस महानिरीक्षक के सतत मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रक्षित केंद्र एमसीबी में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया,जिस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं। और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करने का आश्वासन भी दिए। आईजी ने अपने उद्बोधन में पुलिसिंग को और अधिक संवेदनशील और जनसेवा केंद्रित बनाने पर जोर दिया। जिले की पुलिस व्यवस्था को सराहते हुए उन्होंने स्मार्ट पुलिसिंग के महत्व को रेखांकित किया और कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों व अवैध कोयला, कबाड़ जैसे कारोबारियों सहित गुंडा बदमाश प्रवृति जैसे लोगों पर सतत मॉनिटरिंग करते रहे तथा इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश भी दिए।
        रक्षित केंद्र का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी गहन निरीक्षण किया गया। कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को रिकॉर्ड दुरुस्त रखने और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। सेवा निवृत्त होने वाले कर्मियों को समय पर उनकी पेंशन और अन्य भुगतान सुनिश्चित करने के लिए मुख्य लिपिक को निर्देशित भी किया गया। इसके साथ ही, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों का पालन करने और कार्यालयीन कार्यों में तत्परता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

थाना खड़गवां का  निरीक्षण

निरीक्षण की अगली कड़ी में आईजी द्वारा थाना खड़गवां पहुँचे। जहाँ उन्होंने थानों में संधारित पंजियों, शस्त्रागार, मालखाना, और सीसीटीएनएस कक्ष का बारीकी से अवलोकन किए। पुलिस महानिरीक्षक ने थानेदारों को गंभीर अपराधों की विवेचना स्वयं करने और लंबित समंस-वारंट की तामिली शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गुमशुदा बच्चों और चिटफंड जैसे मामलों में विशेष सक्रियता बरतने पर बल दिया। थाना कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए आईजी ने थाना प्रभारी सहित विवेचकों को फटकार लगाते हुए गंभीरता से कार्य करने हेतु सख्त निर्देशित किया है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक एमसीबी, चंद्रमोहन सिंह, डीएसपी मुख्यालय तरशिला टोप्पो, एसडीओपी एलेक्सिस टोप्पो, एसडीओपी भरतपुर आर.के.मिश्रा, सीएसपी दिपीका मिंज,रक्षित निरीक्षक एमसीबी हेमंत टोप्पो, आईजी स्टेनो पुष्पेंद्र शर्मा, रीडर सुभाष ठाकुर सहित जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!