जोबी पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में आज पुलिस चौकी जोबी में प्रभारी लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में कोटवारो की मीटिंग ली गई जिसमें आगामी चुनाव को देखते हुए गांव में सक्रिय रहने, असामाजिक लोगों पर नजर रखने ,चुनाव प्रभावित करने वाले लोगों पर नजर रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथी ही उत्कृष्ट कार्य के लिए दो कोटवार ,दो आम नागरिकों, दो नर्सिंग स्टाफ, दो प्रतिभावान बच्चों, एवं शिक्षको को श्रीफल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस बैठक में प्रभारी ने कोटवारों को निर्देशित किया कि वे गांव की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें और पुलिस को समय पर सूचित करें।इस दौरान प्रभारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनके हर सकारात्मक प्रयास में सहयोग करेगी। इस आयोजन से समाज में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना। सम्मानित व्यक्तियों ने इसे अपनी मेहनत का फल बताते हुए पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज और पुलिस के बीच संवाद बढ़ाने वाला कदम बताया। जिला पुलिस द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पहचान और प्रोत्साहन मिले। यह पहल न केवल सामुदायिक संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी साबित होगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply