एस एस पी शशिमोहन सिंह के द्वारा एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल के कुशल नेतृत्व क्षमता एवं दक्षता की सराहना
जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल की कार्यशैली ,कुशलता एवं दक्षता की प्रशंसा करते हुए लिखा है- सन 2024 में जशपुर जिले के आपराधिक आंकड़ों की कुल संख्या 2422 पंजीबद्ध थी जिसमें से 2132 अपराधों का निराकरण होने से जिले का आपराधिक ग्राफ में 89% की उपलब्धि रही ,जिससे रेंज में द्वितीय स्थान हासिल हो सका है अनुभाग पत्थलगांव के थाना चौकी प्रभारी को लगातार दिशा निर्देश से एक-एक अपराधों की समीक्षा कर एवं विभाग के थाना चौकी का अपराध निराकरण करने में आपका दिया गया बहुमूल्य समय अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है आपके कुशल नेतृत्व क्षमता एवं व्यावसायिक दक्षता कि मैं बहुत बहुत प्रशंसा करता हूं तथा आशा करता हूं कि भविष्य में आप इसी प्रकार के कर्तव्यों का निर्वहन करें।
जशपुर कप्तान द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों को समय समय पर दिया गया इस तरह का प्रोत्साहन मिलने से पुलिस की कार्यशैली में और अधिक ऊर्जा और उत्साह आना स्वाभाविक और अद्वितीय है ।
एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल के अपराधों के प्रति इस तरह की सजगता , कार्यशैली में सक्रियता से जहां जशपुर पुलिस की छवि में पारदर्शिता एवं सक्रियता दिखाई देती है वहीं पुलिस कप्तान के द्वारा समय समय पर अधिकारियों को उनके कार्य के प्रति प्रोत्साहन देना भी काबिले तारीफ है ।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply